Pages

Sunday, September 2, 2012

sachin's footwork doesn't work :Gavasker

 पूर्व क्रिकेटर सुनील गावसकर का कहना है कि सचिन तेंडुलकर पर उम्र हावी होने लगी है और उनके फुटवर्क में अब पहले वाली बात नहीं रही। न्यू जीलैंड के साथ खेले जा रहे बेंगलुरु टेस्ट में कॉमेंट्री कर रहे गावसकर ने सचिन तेंडुलकर के एक खराब शॉट पर बोल्ड होने के बाद यह टिप्पणी की। हालांकि गावसकर के इस कॉमेंट पर टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर सैयद किरमानी ने एतराज जताया है।

गौरतलब है कि सचिन ब्रेसवेल की बॉल पर 17 रन पर बोल्ड हो गए थे। गेंद सचिन के बैट और पैड के बीच से निकलकर सीधे स्टंप्स को ले उड़ी थी। सचिन के इस तरह बोल्ड होने से उनके फैन्स को काफी निराशा हुई। मैच की कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावसकर और सुनील मांजरेकर भी सचिन के फुटवर्क को देखकर हैरान थे।

गावसकर ने कॉमेंट्री के दौरान कह दिया कि सचिन के फुटवर्क पर उम्र का असर दिखने लगा है। गावसकर का कहना था, 'उम्र बढ़ने के कारण सचिन का पैर पहले की तरह गेंद तक नहीं पहुंच पा रहा है।'